खरीद सेवा

अपनी बायोफ्यूल खरीदी की जिम्मेदारी आउटसोर्स करें।

बायोफ्यूल खरीदने के लिए हर सुविधा, एक ही जगह।

सप्लाई पोर्टल

बायोफ्यूल सर्कल द्वारा संचालित

बड़ी मात्रा में बायोफ्यूल खरीदना कई बार जटिल और समय लेने वाला हो सकता है।
आपको अपनी मासिक ईंधन जरूरतें पूरी करने के लिए इन सभी कामों को करना होता है:

इन सबको आसान बनाने के लिए आपको एक खरीद विशेषज्ञ की जरूरत है।
आप सबसे जरूरी काम पर ध्यान दें, बाकी हमारे ऊपर छोड़ दें।

पेश है सप्लाई पोर्टल

बायोफ्यूल सर्कल द्वारा संचालित

सिर्फ बायोफ्यूलसर्कल के संपर्क में रहकर, यह सप्लाई पोर्टल आपको बायोफ्यूलसर्कल मार्केटप्लेस के सभी फायदों का लाभ देता है।

पहले से प्रमाणित विक्रेता

बड़ी जरूरतों के लिए नीलामी द्वारा सबसे अच्छी कीमतें

उचित और वाजिब दरें

पूरी तरह से योजनाबद्ध डिलीवरी

laptop

यह सब और भी बहुत कुछ

बायोफ्यूलसर्कल का सप्लाई पोर्टल स्मार्ट बायर सेवा प्रदान करता है, जिसमें आपको बायोफ्यूल खरीद को कुशलता से मैनेज करने के लिए एक खास खरीद डेस्क मिलता है।

<
>
खरीद सेवा

सुविधाजनक करार की प्रक्रिया

बायोफ्यूल उपभोक्ता के रूप में, आप हमारी सप्लाई पोर्टल के साथ 3 महीने या उससे अधिक समय के लिए अपनी जरूरतों के अनुसार शर्तें तय करके करार कर सकते हैं।
  • हर महीने की जरूरत के हिसाब से बायोफ्यूल की मात्रा
  • गुणवत्ता से जुड़ी विशेषताएँ
  • अपेक्षित मूल्य सीमा
समर्पित खरीद डेस्क आपकी जरूरतों को पूरा करने के लिए आपके साथ काम करेगा।
    यह विक्रेताओं का मूल्यांकन करने और कई आपूर्तिकर्ताओं के साथ अलग-अलग बातचीत करने की परेशानी से आपको बचाएगा, जिससे आपका समय और मेहनत बचेगी।
खरीद सेवा

बाजार के पूरे अध्ययन (मार्केट इंटेलिजेंस) से पाएं उचित कीमतें

मार्केट इंटेलिजेंस का मतलब है बाजार के रुझान, प्रतिस्पर्धियों की योजनाएं और बाजार की वर्तमान स्थिति का पूरा विश्लेषण। जब इसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो यह प्रक्रिया आपके खर्च की सही योजना बनाने में मदद करती है और आपके व्यवसाय के लिए एक उपयोगी साधन बन जाती है। जानें कैसे:
  • जानकारी पर आधारित फैसले लेना
  • सप्लायर्स से बेहतर बातचीत करना
  • भविष्य की मांग का अंदाजा लगाना
  • उचित और प्रतिस्पर्धी कीमतें पाना
मार्केट इंटेलिजेंस व्यवसायों को बाजार की जटिलताओं को समझने और उनसे निपटने में मदद करता है। यह आपको सही निर्णय लेने, बदलती परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठाने, और आर्थिक स्थिरता व प्रतिस्पर्धा बनाए रखने में सहायता करता है।
खरीद सेवा

संपूर्ण डिजिटल अनुभव

सप्लाई पोर्टल पर आपको खरीदारी से लेकर डिलीवरी तक की सभी सुविधाएं मिलती हैं। यह पोर्टल आपकी खरीद प्रक्रिया को आसान बनाता है, प्रमाणित आपूर्तिकर्ताओं का एक भरोसेमंद नेटवर्क तैयार करता है और भुगतान व बिलिंग को व्यवस्थित करता है।

आप अपनी डिलीवरी का समय तय कर सकते हैं। अपनी डिलीवरी की स्थिति की ताजा जानकारी ले सकते हैं। इससे यह सुनिश्चित होता है कि आपकी जरूरतों के अनुसार बायोफ्यूल का भरोसेमंद और स्थिर सप्लाई उपलब्ध हो।
खरीद सेवा
खरीद सेवा
खरीद सेवा

सप्लाई पोर्टल कैसे
काम करता है

<
>
खरीद सेवा

अपने प्रस्ताव और डील्स देखें

खरीद सेवा

डिजिटल पेमेंट करें

खरीद सेवा

बिल डाउनलोड करें

खरीद सेवा

अपनी डिलीवरी का शेड्यूल बनाएं

खरीद सेवा

डिलीवरी की स्थिति की जानकारी पाएं

खरीद सेवा
खरीद सेवा
खरीद सेवा
खरीद सेवा
खरीद सेवा

सप्लाई पोर्टल पर आप सप्लायर खोजने से लेकर डिलीवरी तक की सभी चीजों का एंड-टू-एंड प्रबंधन कर सकते हैं। यह पोर्टल आपकी खरीद प्रक्रिया को आसान बनाता है। यह प्रमाणित सप्लायरों का एक भरोसेमंद नेटवर्क बनाता है। पेमेंट और बिलिंग की व्यवस्था सरल बनाता है। आप अपनी डिलीवरी का शेड्यूल तय कर सकते हैं और उसकी स्थिति पर नजर रख सकते हैं। इससे यह सुनिश्चित होता है कि आपकी जरूरतों को पूरा करने के लिए बायोफ्यूल की एक स्थिर और भरोसेमंद आपूर्ति हमेशा उपलब्ध हो।

बाजार की गहन जानकारी के साथ ईंधन की सर्वोत्तम लागत प्राप्त करना

गोदरेज ने स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए बायोफ्यूल सप्लाई की विश्वसनीयता और गुणवत्ता से कोई समझौता किए बिना, बायोफ्यूलसर्कल के साथ मिलकर स्टीम जनरेशन की लागत को कम किया।

कहानी पढ़ों

ग्रीन फ्यूल की ओर बढ़ने के लिए सशक्त बनाना

बायोफ्यूलसर्कल के सहज डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से गुजरात की एक वस्त्र निर्माण कंपनी ने सफलतापूर्वक बायोफ्यूल्स को अपनाया। यह पारदर्शी कीमतों, विश्वसनीय गुणवत्ता और सुनिश्चित आपूर्ति के कारण संभव हुआ।

कहानी पढ़ों

हमारे ग्राहकों के अनुभव

हार्दिक भाटिया

हार्दिक भाटिया

एससीएम फ्यूल एवं आरएम परचेज, डीसीएम श्रीराम लिमिटेड

"यह पहली बार था जब हमने अपनी कंपनी की जरूरतों के लिए बायोफ्यूल खरीदने के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग किया। बायोफ्यूलसर्कल प्लेटफॉर्म पर हमारा अनुभव बेहद अच्छा रहा। यहां पूरी पारदर्शिता है और मुझे यह एक दीर्घकालिक, स्थायी समाधान के रूप में दिखता है। मुझे दस्तावेज़ीकरण में मिली सहायता और बायोफ्यूलसर्कल की पूरी टीम का सहयोगात्मक रवैया बहुत पसंद आया।"
राजेश अग्रवाल

राजेश अग्रवाल

मैन्युफैक्चरिंग हेड, गोडरेज इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड

"हमने पिछले साल बायोफ्यूलसर्कल से जुड़कर अपने स्टीम जनरेशन की लागत को कम करने का निर्णय लिया। इस प्लेटफॉर्म ने हमें विभिन्न प्रकार के ब्रिकेट विक्रेताओं तक आसानी से पहुंच प्रदान की और कुछ ही क्लिक में बाजार की जानकारी उपलब्ध करवाई। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में यह प्लेटफॉर्म पूरे उद्योग द्वारा अपनाया जाएगा, क्योंकि यह बायोफ्यूल के खरीदारों और विक्रेताओं दोनों के लिए फायदेमंद है।"

हमारे विशेषज्ञों से बात करें

Back to top To top